फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धम शरणं इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा के दौरान एसटीएफ का छापा, प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
बुद्धम शरणं इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा के समय एसटीएफ ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर के छावनी लाइन के बुद्धम शरणं इंटर कालेज में बुधवार को टीईटी की परीक्षा के समय एसटीएफ ने छापा मारा। इस दौरान डीएम और एसपी ने नकल सामग्री के साथ पांच लोगों को पकड़ा लिया। इसके बाद सभी को कोतवाली ले जाया गया है।

विज्ञापन



 

यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान बुधवार को गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुद्धम शरणं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पारस सिंह कुशवाहा व उनके तीन रिश्तेदार चंद्रभान कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा और लिपिक सियाराम यादव को सामूहिक रूप से पेपर आउट करने के प्रयास के आरोप में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



डीएसपी विनोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों द्वारा प्रश्न पत्रों को मोबाइल से स्कैन करने के बाद हल कर डेढ़ लाख रुपये में परीक्षार्थियों को बेचने की योजना थी। गिरफ्तार अजीत के मोबाइल में पत्रों के सी और डी सेट के कुल 50 पेज बरामद किए गए हैं और कुछ पत्रों के प्रिंटिंग पत्र भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार पारस कुशवाहा इसके पहले भी वर्ष 2016 में यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा प्रकरण में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें