फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : रेल यात्री का मोबाइल चुराना पड़ा भारी, जनता ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Sun, 09 Mar 2025 08:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रेलयात्री का मोबाइल चोरी करना युवक को भारी पड़ गया। क्रासिंग पर रूकी ट्रेन से पानी का बोतल खरीदने उतरे यात्री से मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया और शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन यात्री का मोबाइल चुराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सनी राजभर निवासी कोनिया घाट बताया। पुलिस ने सनी के पास से दो माेबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार रात गाजीपुर के दौवपुर (सैदपुर) निवासी अविनाश गौड़ ने आदमपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। अविनाश ने बताया कि वह ट्रेन से गाजीपुर जा रहा था। इस दौरान सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रूकी हुई थी।

अविनाश ट्रेन से उतर कर पास नें स्थित दुकान से पानी की बोतल खरीदने गया था। तभी एक युवक उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें