फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं: वकील और कोर्ट कचहरी के चक्कर में न पड़ें, मामूली वाद को मौके पर निपटाएं

Wed, 17 Dec 2025 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उप्र राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण पारिवारिक मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 12.15 बजे तक चार महिलाओं की समस्या सुनीं। इसमें दो मामले पुलिस की लापरवाही के और दो मामले पारिवारिक न्यायलय के आए। 

विज्ञापन


सदास्य गीता विश्वकर्मा ने समस्या सुनने के बाद टिप्पणी करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के मामूली प्रकरण को मौके पर ही निस्तारित करें। शिकायतकर्ताओं को कहा कि वकीलों के चक्कर में न पड़े। किसी जानकार कि सलाह लें। जागरूकता की कमी के कारण ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। फीस लेने वाले वकीलों से परेशान होते शिकायतकर्ताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराने को कहा है।  

जनसुनवाई में कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने और शिकायतकर्ताओं की कमी के कारण सूचना विभाग के कर्मी को फटकार लगाई। इस दौरान सभी को साइबर अपराध और उनसे बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें