फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय दफ्तर में अब प्रदेश के मंत्री भी करेंगे जनसुनवाई

Mon, 10 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनिल राजभर पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा अब प्रदेश के मंत्री भी जनसुनवाई करेंगे। सोमवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने यहां जनसुनवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने फरियादियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। कार्यालय में बिजली, पानी, सड़क के अलावा जमीन पर कब्जे की शिकायतें आई। इन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पहुंची कुछ महिलाओं ने मंत्री से परिजनों की नौकरी की गुहार लगाई ताकि उनके घर का खर्च चल सके। कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के अनुसार राज्यमंत्री भी नियमित रूप से संसदीय दफ्तर में जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


उधर, संसदीय दफ्तर पर शाश्वत मंच सोनभद्र के 12 सदस्य पहुंचे। वे अवैध खनन बंद करने की मांग करते हुए कार्यालय के बाहर बैठकर विरोध जताने लगे।

भेलूपुर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जब दफ्तर से कोई ज्ञापन लेने नहीं आया तो उन्होंने कहा कि लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें