फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: महिला खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय ट्रायल 23 जुलाई से, 12 खेलों के लिए होगा चयन, 27 से होंगे मुकाबले

Tue, 21 Jul 2026 03:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महिला खेल समारोह के लिए एक चयन प्रक्रिया होगी। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया और ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मंडल की महिला खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय हॉकी, तैराकी समेत 12 खेल प्रतियोगिताओं में मेडल और पुरस्कार जीतने का मौका होगा। 27 जुलाई को बरेली में बास्केटबॉल से प्रतियोगिता शुरू होगी जिसका 25 अगस्त को प्रयागराज में समापन हो जाएगा। 23 जुलाई से ट्रायल शुरू हो जाएंगे। खेल निदेशालय लखनऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से महिला खेल समारोह कराया जाएगा। इसकी एक चयन प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया और ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। काशी में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा और डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में ट्रायल्स होंगे। तैराकी, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबॉल, हॉकी और खो-खो सहित कुल 12 खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

बास्केटबॉल और हैंडबॉल में एक साथ चयन
बास्केटबॉल और हैंडबॉल में जिला स्तरीय चयन के लिए ट्रायल 23 से 25 जुलाई के बीच होगा। तैराकी और टेबल टेनिस के लिए ट्रायल 28 और 29 जुलाई, कबड्डी के लिए 27 और 28 जुलाई, जिमनास्टिक के लिए 28 और 29 जुलाई और बैडमिंटन के लिए पांच से सात अगस्त तक ट्रायल होंगे। इसके अलावा खो-खो के लिए चार से छह अगस्त, वॉलीबॉल के लिए छह और सात अगस्त, टेनिस और हॉकी के लिए 12 से 13 अगस्त और एथलेटिक्स के लिए 17 से 19 अगस्त तक ट्रायल होंगे। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स और बैडमिंटन के लिए ट्रायल्स होंगे। वहीं, हैंडबॉल, हॉकी और खो-खो के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में चयन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज, जौनपुर, अयोध्या में होंगी ये प्रतियोगिताएं
बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं 27 से 29 जुलाई तक बरेली में होंगी। कबड्डी की प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक आगरा में, जिमनास्टिक की 4 से 5 अगस्त तक आगरा में होगी। खो-खो और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं 11 से 13 अगस्त तक जौनपुर में होंगी। टेनिस और हॉकी की प्रतियोगिताएं 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में होंगी। एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं 24 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में कराई जाएंगी। तैराकी और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं सिद्धार्थनगर में होंगी जिनकी तिथियां बाद में घोषित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें