फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के रिंग में प्रदेश भर से उतरेंगे 400 बॉक्सर, 120 बेटियां भी दिखाएंगी दमखम

Sat, 12 Oct 2024 09:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड पर 14 से 16 अक्तूबर तक मुक्केबाजी की प्रतियोगिता होगी। पहले स्थान वाले मुक्केबाज को नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में दो दिन बाद मुक्केबाजी की स्टेट लेवल की चैंपियनशिप होगी। प्रदेश भर से 400 मुक्केबाज काशी आएंगे, जिसमें 120 छात्राएं होंगी। बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड पर दो रिंग बनाए गए हैं। पहले स्थान वाले मुक्केबाज को नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग को 20 साल बाद 68वीं प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की जिम्मेदारी मिली है। इसके पहले काशी में 2004 में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता कराई गई थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह को संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें