फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नगर पंचायतों के लिए नामित किए सदस्य, पूर्वांचल की ये पंचायतें भी शामिल

Sun, 22 Mar 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने देर शाम प्रदेश के लगभग सभी जिलों की नगर पंचायतों के लिए अपनी ओर से सदस्य नामित किये, जिसमें पूर्वांचल के वाराणसी समेत 9 जिलों की 57 नगर पंचायतें शामिल हैं।

विज्ञापन


वाराणसी की गंगापुर नगर पंचायत, गाजीपुर की बहादुरगंज, जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर, सादात, मिर्जापुर की कंछवा, भदोही की नई बाजार, सुरियावां, ज्ञानपुर, खमरिया, घोंसिया, जौनपुर की मछलीशहर, खेतासराय, केराकत, जफराबाद, बदलापुर, चंदौली की स्थानीय, सैयदरजा, चकिया, सोनभद्र की घोरावल, चुर्कघुर्म, चोपन, ओबरा, पिपरी, रेणुकूट, दुध्धी, बलिया की बेल्थरा रोड,  सिकंदरपुर, मनियर, सहतवार, रेवती, बैरिया, चितबड़ागांव, बांसडीह, मऊ के 8 घोसी, कोपागंज, मधुबन, मोहम्मदाबाद, गोहना, चिरैयाकोट, दोहरीघाट, आजमगढ़ की बिलिरियागंज, मेहनगर, अतरौलिया, फूलपुर, माहुल, लालगंज, महराजगंज सहित अन्य नगर पंचायतें शामिल हैं ।

गंगापुर नगर पंचायत में नामित हुए तीन सदस्य
वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत में प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यों को नामित किया है। नामित किए गए सदस्यों में गंगापुर नगर पंचायत के पूर्व सदस्य रहे बिहारीलाल, गंगापुर नगर पंचायत के ही कुबेरचंद व जयप्रकाश गुप्ता शामिल हैं। बिहारीलाल सेठ ने बताया कि सदस्य नामित होने पर गंगापुर नगर पंचायत के विकास व जन सुविधाओं को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार नगर पंचायत के विकास के लिए काफी धन और संसाधन मुहैया करा रही है जिसकी निगरानी करते हुए जन सुविधाएं बढ़ाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में नामित सदस्य:
बिलरियागंज नगर पंचायत में ममता गुप्ता, सुशील गुप्ता, दयाशंकर यादव, मेंहनगर में सुधीर राय, शशिकांत, सुनंदा सिंह को नमित किया गया है। अतरौलिया में दमड़ी मद्धेशिया, दुर्गावती, निजामुद्दीन फूलपुर में अंशुमान जायसवाल, रजनी सोनकर, कमला प्रजापति को नामित किया गया है। जीयनपुर में बृजवासी जायसवाल, शिवगोपाल जायसवाल, धमेंद्र सिंह, माहुल में दिलीप सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूजा पांडेय को नामित किया गया है। अजमतगढ़ में रामचंद्र गौड़, अरविंद कन्नौजिया, बजरंगी गुप्ता कटघर लालगंज में रजनीश जायसवाल, जितेंद्र चौरसिया, गौरव रघुवंशी को नामित किया गया है। सरायमीर में अखिलेश जायसवाल, बनवारी सोनकर, पूजा बरनवाल महाराजगंज में सुभाष चंद्र जायसवाल, भूपेश मिश्रा, प्रभावती निजामाबाद में गगन कश्यप, रामअवध सोनकर, सावित्रि जायसवाल को नामित किया गया है।

जौनपुर में शासन ने मनोनीत किए सभासद 
शासन ने नगर निकायों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी कर दी है। नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद नामित किए गए हैं। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। नगर पंचायत जफराबाद में मोहल्ला नासही निवासी जबींद्र साहू, मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी सुशील कुमार मोदनवाल तथा मोहल्ला हिसार कोर्ट निवासी चिंतामणि अग्रहरी मनोनीत सभासद के पद पर चुने गए। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सिरकोनी मंडल महामंत्री संदीप सेठ ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उक्त तीनों लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। मनोनीत सभासद चुने जाने पर प्रवीण सिंह, शीतला प्रसाद गिरी, सूबेदार सिंह, संदीप अग्रहरी, विकास यादव आदि बधाई दी। उधर, नगर पंचायत मड़ियाहूं में नितेश सेठ, अरुन कुमार मिश्र और मनोज कुमार चौरसिया को नामित किया गया है।

भदोही में तीन सभासद नगर पंचायत में मनोनीत
शासन द्वारा नगर पंचायत नईबाजार में नगर के तीन लोगों को सभासद के रूप में नामित किया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को इस आशय का राज्यपाल का आदेश नगर पंचायत में प्राप्त हुआ। नामित किए गए सभासद हैं राजीव मोदनवाल, निर्मला सोनकर व मनोज गुप्ता। निर्मला सोनकर गत निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालता सोनकर की पत्नी हैं। 

मऊ तीन सभासदों के मनोनयन से नगर में उत्सव का माहौल 
नगर पंचायत में शासन की तरफ से तीन सभासदों के मनोनीत किए जाने पर नगर में उत्सव का माहौल है।शासन द्वारा मनोनीत सदस्य  सविता वर्मा, प्रह्लाद मद्धेशिया, श्रीकांत श्रीवास्तव को मनोनीत होने पर नगर चेयरमैन योगी सोनकर ने कहा की नगर में इनके मनोनयन से जहां खुशी की लहर है।  नगर के विकास में आपका सहयोग रहेगा।मनोनीत सभासद साहित्य परिषद गोठा के सदस्य  श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के पाई पाई का हिसाब  जोड़कर अदा करूंगा। सविता वर्मा ने कहा कि मैं नगर की सेवा करती रहीं हूं और आगे भी करती रहूंगी।प्रह्लाद मद्धेशिया ने कहा कि नगर के विकास पथ पर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।वहीं मनोनीत सभासदों को बधाई देने वालों में संतोष राय, विपिन राय, जयकृष्ण, पंकज मद्धेशिया, आजाद जायसवाल, विनय कुमार जायसवाल, मनोहर जायसवाल, राकेश गुप्त, पारस साहू, बृजेश गुप्त, महेंद्र गुप्त, अरविंद साहू, रोशन गुप्त, पप्पू गुप्ता,  विकास वर्मा, बक्सा बाबा, मखडू यादव, मनोज जायसवाल, संजय राय, हिमांशु राय आदि शामिल रहे।

बलिया में तीन लोगों को नगर पंचायत सदस्य नामित 
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुमोदन पर नगर पंचायत मनियर में प्रभुनाथ उपाध्याय, शितांशु गुप्ता व सावित्री देवी पत्नी सतीश सिंह को नामित सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा पार्टी कैम्प कार्यालय पर बैठक कर एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कहा कि नामित सदस्य बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस मोके पर सतीश सिंह, बलिराम उपाध्याय, राजेश सिंह, अभिषेक पाठक, अजीत सिंह, कन्हैया सिंह, हलचल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें