गोपीगंज पुलिस ने लिए हिरासत में।
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीन साथियों के साथ सोनभद्र के उभ्भा नरसंहार कांड की बरसी पर उभ्भा गांव जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरके वर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपपुर के पास प्रदेश अध्यक्ष का वाहन रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पास में स्थित राही गेस्ट हाउस में चली गई।
धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ देर बाद पुलिस उन्हें लेकर सीतामढ़ी चली गई। वहां गेस्ट हाउस में ठहराया गया। बाद में उनको प्रयागराज की ओर रवाना कर दिया गया।