फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कैरम चैंपियनशिप: काशी की कामना और आगरा के मुनीरउद्दीन बने ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट के विजेता

Thu, 01 Jul 2021 01:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी कैरम एसोसिएशन और वाराणसी कैरम एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22 जून से चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट-2021 का समापन हो गया। वाराणसी की कामना गुप्ता ने पूर्व ऑनलाइन स्टेट चैंपियन मंतशा इकबाल को एक अंक के मिसिंग स्कोर के अंतर से हराया। 
विज्ञापन
काशी की कामना और आगरा के मुनीरउद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन स्टेट कैरम चैंपियनशिप में वाराणसी की कामना गुप्ता और आगरा के मुनीरउद्दीन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कामना ने पूर्व ऑनलाइन स्टेट चैंपियन मंतशा इकबाल को एक अंक के मिसिंग स्कोर के अंतर से हराया। कामना का 07.00 मिसिंग स्कोर और मंतशा का 08 मिसिंग स्कोर था।

विज्ञापन


इस जीत के बाद कामना ने अपने करियर का ऑनलाइन स्टेट प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। जबकि आगरा के मुनीरउद्दीन ने 4.375 के मिसिंग स्कोर के साथ प्रयागराज के अब्दुल रहमान को हराया। जिनका मिसिंग स्कोर 4.50 था। 

उक्त जीत के बाद कामना ने बताया कि ऑनलाइन स्टेट चैंपियनशिप का यह पहला पदक है। जो अब तक के पांच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में से एक है। इससे पहले कामना ने 11 बार जिला स्तरीय और छह बार राष्ट्रीय स्तर की ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।  
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद, सीनियर  नेशनल अंपायर और उत्तर प्रदेश कैरम संघ के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह के दिशा निर्देशन में रेफरी रमेश कुमार वर्मा, नेशनल अंपायर सेराज उद्दीन, एमएच शेरवानी, एसके  श्रीवास्तव और आईटी विशेषज्ञ कुमार अजय कुमार के नेतृत्व में हुआ। 

विज्ञापन

जुलाई में होगी नेशनल प्रतियोगिता

ऑल इंडिया कैरम फडरेशन की ओर से जुलाई के अंत में ऑनलाइन नेशनल प्रतियोगिता होगी। जिसमें स्टेट चैंपियनशिप के शीर्ष चार में स्थान पाने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें कामना के अलावा मंतशा, अंजलि और सुमन का नाम शामिल है। पुरुष वर्ग में मुनीरउद्दीन के अलावा प्रयागराज के अब्दुल रहमान, आगरा के मोहम्मद रेहान और फैसल का नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें