फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- रग-रग में देश के लिए गद्दारी भरी हुई

Thu, 02 Jan 2020 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में जनसभा करते प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन और मां भारत को तोड़ने का ही हमेशा काम करते रहते हैं। इनके रग-रग में देश के लिए गद्दारी भरी हुई है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) जो किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है, बल्कि ये नागरिकता देने का कानून है।

विज्ञापन


गुरुवार को महामना मंडल द्वारा आयोजित सीएए के समर्थन में खोजवा राष्ट्रीय विद्यालय के मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है, जो इन पड़ोसी देशों में अत्याचार और शोषण  झेल रहे हैं, उनको एक बेहतरीन जिंदगी देने का कानून है।

उन्होंने कहा कि जब देश में कश्मीर के लिए अनुच्छेद-370 को हटा दिया गया और कश्मीर में हमेशा के लिए अमन चैन और शांति कायम हो गई। 70 सालों से जो राम मंदिर का विवाद था, कानून के माध्यम से उसका समाधान हो गया। मुस्लिम महिलाओं के अत्याचार से संबंधित तीन तलाक का कानून पास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब को देखते हुए सभी विपक्षी दलों को परेशानी होने लगी तो वे सिर पैर की बात करके जनता को भ्रमित करने का काम करने लगे। आज जनता उनको समझ गई है, जिसके चलते फिर से एक बार देश में शांति का माहौल बनने लगा है। उन्होंने सभा में आए हुए नागरिकों से आह्वान किया कि विरोधियों की बातों में ना आएं।

सभा में भाजपा के महानगर पदाधिकारी अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि घर-घर जाकर नागरिकता के समर्थन में पत्रक बांटें और विरोधियों के मंसूबे से लोगों को आगाह करें। कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें