फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाव से दशाश्वमेध की जगह ले जाने लगा अस्सी, गंगा में गिराने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर आरती दिखाने का वादा कर जबरन अस्सी घाट ले जाने का मामला सामने आया है।
वहीं, विरोध करने पर बीच गंगा में नाव डगमगाकर पांच श्रद्धालुओं को गिराने के प्रयास के मामले में नाविक और बोट मालिक के खिलाफ बुधवार रात दशाश्वमेध थाने में केस दर्ज किया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
महाराष्ट्र के पुलगाव बालाजी मंदिर नाचनगाव रोड निवासी अनिल कुमार सदाशिव ने बताया कि वह असम के सिलचर कचाड़ निवासी डाॅ. प्रदीप कुमार दास, कर्नाटक के बेलगांव तानाजीगली निवासी अभिजीत भिमा चावान और दो अन्य साथियों के साथ तेलियानाला घाट से बोट पर बैठकर गंगा आरती दशाश्वमेध घाट आ रहे थे। पहले से बोट चालक दीपक साहनी से तय किया था कि दशाश्वमेध घाट पर आरती देखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद घाट से वह मोटरबोट लेकर आगे बढ़ने लगा, विरोध करने पर कहा कि जगह नहीं है और जबरन अस्सी घाट की आरती दिखाने लेकर जाने लगा। बहस होने पर नाविक मोटरबोट को इधर उधर डगमगाने लगा। धमकी दी कि ज्यादा शोर करोगे तो बोट पलटकर गंगा में गिरा देंगे। धमकी देने पर सभी ने शोर मचाया और आसपास के नाविकों को बुला लिया।
तब जाकर मोटरबोट को दशाश्वमेध घाट पर लगवाया गया। नीचे उतरने पर नाविक दीपक साहनी ने धमकी दी कि तुम सभी को जाने से मरवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें