लोग फुट ओवरब्रिज के सहारे प्लेटफार्म दो की ओर दौड़ पड़े। कई लोग गिरकर जख्मी हो गए। चौधरीपुर भटहर गांव की सरोजा देवी ने ट्वीट से रेल मंत्री से इसकी शिकायत की है। आरपीएफ जंघई इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर एक पर अक्सर मालगाडी खड़ी कर देने और समय से प्लेटफार्म बदलने की सूचना नहीं देने के भगदड़ होती है।
यात्री चढ़ नहीं पाते तो चेन पुलिंग करते हैं, जिसका मेमो आरपीएफ के पास पहुंच जाता है। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि मालगाडी का रैक बड़ा होने के कारण मजबूरी में प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा करना पड़ता है। ट्रेन आने से पहले एलाउंस किया जाता है।