संस्कृत की दुनिया में नारी शक्ति का दम
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन उपलब्धियों के मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। अंतिम सूची में छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। तमन्ना बानो ने आयुर्वेद में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। अनुराधा मिश्रा ने पुराणेतिहास और विशाखा शुक्ला ने बौद्ध दर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा गरिमा और बबली दीक्षित ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।