छात्रों को छात्रावास सुविधा (विदेशी छात्रों एवं महिलाओं के लिए अलग छात्रावास) है। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, वेधशाला, यंत्रशाला, भाषा प्रयोगशाला, पुरातत्व संग्रहालय, पांडुलिपि पाठ्यपुस्तक, श्रौत मंडप एवं स्मार्ट मंडप से यज्ञशाला भी है। विश्वविद्यालय में पुस्तकालय और वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध है। शास्त्री और आचार्य में प्रवेश के लिए 10 जुलाई अंतिम तिथि है।
रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पत्रकारिता एवं जनसंचार (एमजेएमसी) एवं पुरातत्व संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www ssvv.ac.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही सामाजिक विज्ञान विभाग में मोबाइल नंबर 8840232007 पर संपर्क कर सकते हैं।