पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक शुक्रवार देर शाम बाइक से शहर में भ्रमण के लिए निकले। वाराणसी के लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने और भयमुक्त माहौल के लिए एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसएसपी अपने कैंप कार्यालय से बाइक से नदेसर, अंधरापुल, लहरतारा, महमूरगंज, लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रथयात्रा और सिगरा क्षेत्र का भ्रमण किए।