फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के ज्ञानस्थली पहुंचे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे

Sun, 09 Feb 2020 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते महेंद राजपक्षे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे दोपहर बाद भगवान गौतम बुद्ध की ज्ञानस्थली सारनाथ पहुंच गए। उनके सारनाथ दौरे के मद्देनजर पुरातात्विक संग्रहालय, पुरातात्विक खंडवा परिषद व श्रीलंकन मूलगंध कोटी और बौद्ध मंदिर को आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह से प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जिससे यहां पर आए विदेशों के पर्यटक मायूस हो लौट रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीलंकन प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी व कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल भी पहुंचे। तथागत की उपदेश स्थली, धमेख स्तूप के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह मूलगंध कुटी विहार में बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध का पूजन कर बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान वह सारनाथ पुरातात्विक संग्रहालय भी देखेंगे।

विज्ञापन

सारनाथ में कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी व रविंद्र जायसवाल - फोटो : amar ujala
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए महिंदा राजपक्षे हैराबाद हाउस पहुंचे। इससे पहले महिंदा राजपक्षे ने विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर से मुलाकात की। द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका पड़ोसी होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। हमारे क्षेत्र में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है, हम दोनों ने इसका डटकर सामना किया है। हम आतंक के खिलाफ अपने सहयोग को और बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें