फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैंया में ट्रैफिक हुआ अराजक, महकमे ने खड़े किए हाथ

Thu, 19 Jan 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
दोपहिया के लिए वन वे किए गए सरैयां डॉट पुल के पास मनमानी खुदाई से ट्रैफिक अराजक हो गया है। यहां दोपहिया वाहनों की छोड़िए, पैदल आने-जाने तक की जगह नहीं बची है। बुधवार को सीवर लाइन के लिए खुदाई के बाद आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे कज्जाकपुरा-आशापुर (गाजीपुर) मार्ग से आने-जाने वाले हजारों राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं। अब इसे प्रशासन, ट्रैफिक और कार्यदायी संस्था की मनमानी कहें या लापरवाही, न पहले से इसकी कोई सूचना दी गई और न ही रूट डायवर्जन जैसे कोई वैकल्पिक इंतजाम किए गए। ट्रैफिक महकमे ने तो वैकल्पिक प्रबंधों से हाथ खड़े कर दिए। सीओ यातायात संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि कज्जाकपुरा-आशापुर मार्ग का कोई विकल्प ही नहीं है।
बुधवार को दिन भर खुदाई स्थल तक पहुंचने के बाद लोग जिम्मेदारों को कोसते हुए वापस लौटते रहे और यातायात पुलिस निरीह बनी रही। इससे जाम तो लगा ही, लोगों को सात से दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी काटना पड़ा। बता दें कि सरैंया रेलवे डॉट पुल की मरम्मत के लिए रेल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने इस रास्ते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करते हुए इसे दोपहिया वाहनों के लिए वन वे किया था। बताया गया था कि पुल की मरम्मत के बाद यातायात सुचारु होने में अभी कम से कम एक साल लगेंगे। इससे पुलिस लाइन चौराहा से पहड़िया होते हुए आशापुर मार्ग तक ट्रैफिक का दबाव पहले ही काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
    बुधवार को तब और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई जब सीवर लाइन के लिए खुदाई से डॉट पुल की पूरी सड़क ही ब्लॉक हो गई। यह सीवर लाइन चौकाघाट से दीनापुर सात किलोमीटर तक बिछाई जा रही है। 15 मार्च तक यह कार्य होना है। अब तक खुदाई के दौरान सड़क का कुछ हिस्सा दोपहिया और पैदल आवागमन के लिए छोड़ दिया जा रहा था लेकिन बुधवार को सरैयां दरगाह के सामने सड़क, पटरी सब खोद दी गई। इससे वन-वे तो छोड़िए, पैदल आने-जाने की जगह नहीं बची। यातायात विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक इंतजाम न होने से लोगों को पूरे दिन दोहरी मुसीबत उठानी पड़ी। एक तो खुदाई स्थल तक जाने के बाद वापस लौटना पड़ रहा था, दूसरे पुलिस लाइन चौराहा-आशापुर मार्ग से होकर जाने में सात से दस किमी तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। सबसे अधिक परेशान ऑटो और छोटे सवारी वाहनों से आने-जाने वाले यात्रियों को हुई। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में दोगुना-तिगुना किराया खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें