फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: टॉस जीतकर कॉमर्स को दी बैटिंग, 8 ओवर में 89 रन बनाकर भी 37 रन से हारे वॉरियर्स; छूटे पसीने

Sat, 18 Apr 2026 02:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू कर्मचारी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल में कॉमर्स सुपर किंग्स ने काशी वॉरियर्स को 37 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 125 रन बनाए। जवाब में वॉरियर्स 89 रन ही बना सकी। गोविंद मोंडल प्लेयर ऑफ द मैच व टूर्नामेंट चुने गए।
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ जीते हुए खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमर्स सुपर किंग्स ने काशी वॉरियर्स को 37 रन से हराकर बीएचयू कर्मचारी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खिताब जीत लिया है। वाॅरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर कॉमर्स को बैटिंग के लिए बुलाया। 126 रन के जवाब में वॉरियर्स 8 ओवर में 89 रन ही बना सकी और कॉमर्स सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी।

विज्ञापन

  
चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को बीएचयू के रुइया मैदान पर खेला गया। इसमें काशी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर कॉमर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कॉमर्स सुपर किंग्स ने निर्धारित 8 ओवरों में चार विकेट खोकर 125 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के बल्लेबाजों ने लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और वॉरियर्स के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। 
जवाब में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी वॉरियर्स की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 89 रन ही बना सकी। इस प्रकार कॉमर्स सुपर किंग्स की टीम ने वॉरियर्स को 37 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच और पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गोविंद मोंडल को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि प्रो. अभिजीत मोंडल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में रहा किंग्स का दबदबा
कॉमर्स सुपर किंग्स की टीम के प्रमुख खिलाड़ियों, अनिकेत श्रीवास्तव, गोविंद मोंडल, अभिषेक, अवधेश और अनिल ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया और जीत दिलाई। बीएचयू कर्मचारियों के बीच खेल भावना, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें