फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती पर 51 विभूतियां सम्मानित, किसानों और गांवों के उत्थान की चर्चा

Sat, 18 Apr 2026 02:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Chandrashekhar Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर नरिया में कार्यक्रम हुआ, जिसमें 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने चंद्रशेखर के योगदान, संसदीय मर्यादा, किसान हित और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका को याद किया तथा उनके विचारों को प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माैजूद अतिथिगण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बनारस के प्रथम विधान परिषद सदस्य बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती शुक्रवार को नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान मनाई गई। इस दाैरान 51 विभूतियां  को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


चंद्रशेखर फाउंडेशन और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हुए कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा संसदीय मर्यादा और राष्ट्रीय लक्ष्य को दलीय राजनीति से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद वे जयप्रकाश नारायण के बाद देश के सबसे प्रभावशाली नेता बनकर उभरे। जब चंद्रशेखर जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब देश हिंसा की आग में जल रहा था, लेकिन उनके समन्वयकारी व्यक्तित्व ने शांति स्थापित की। वे जीवन भर किसानों व गांवों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे।

अध्यक्षता करते हुए बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जमा खान ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीतिक भावनाओं को राष्ट्रीय पटल पर एकजुट किया। बिहार में गैर-कांग्रेसी राजनीति की नींव रखने वाले सभी नेताओं ने किसी न किसी रूप में उनका मार्गदर्शन लिया। बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह को याद करते हुए उदय प्रताप कॉलेज की स्थापना में उनके योगदान को अतुलनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने कहा कि चंद्रशेखर जी की वाणी और कर्म में अद्भुत एकरूपता थी। उनके राजनीतिक दर्शन पर गांधी और आचार्य नरेंद्र देव की अमिट छाप थी। वहीं, विशिष्ट अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि लोक कल्याण को सर्वोपरि रखा। भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडे ने उन्हें जेपी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया।

चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला और संचालन छात्र नेता अभिषेक सिंह ने किया। प्रो. आनंद, रत्नाकर त्रिपाठी, अजीत सिंह और पंकज पाठक माैजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें