इसमें शौर्य टीम के शूटर रुद्र राय ने अकेले 36 अंक बनाए, जबकि वेग टीम की ओर से तेजस दीक्षित ने 14 अंक बनाए। चौथा मैच शाम के सत्र में बालक वर्ग में वज्र और अग्निवीर टीम के बीच खेला गया। इसमें वज्र टीम ने 23-21 के स्कोर से जीत हासिल की। वज्र की ओर से सिद्धांत प्रजापति ने 14 अंक और अग्निवीर की ओर से रितेश सिंह ने 10 अंक बनाए।
पांचवें मैच में तेजस्विनी टीम ने गरिमा टीम को 23-16 से पराजित किया। इसमें विजेता टीम की आकांक्षा पटेल ने 18 अंक और गरिमा टीम की ओर से नैंसी ने 14 अंक बनाए। दूसरे दिन के अंतिम मैच में शौर्य टीम दोबारा कोर्ट पर उतरी और वज्र टीम को 25-20 के स्कोर से हराया।
इसमें शौर्य टीम के शूटर रुद्र राय ने अकेले 16 अंक बनाए। रेफरी की भूमिका अभिषेक सिंह, दिव्यांशु श्रीवास्तव और विश्वजीत मिश्र ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का दायित्व दिव्यम सिंह और विनय शुक्ला ने संभाला। इस मौके पर कोच आशीष दुबे, मुकेश यादव, खुशी पटेल और प्रयांजली चौबे मौजूद रहीं।