फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल की खबरें: मजदूर की बेटी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, जेल प्रशासन ने बंदियों की टीम को हराया

Sat, 27 Jun 2026 10:44 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काशी की बेटी मुनीता प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता। उधर, शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में टी-12 क्रिकेट जेल प्रशासन और बंदियों की टीम के बीच खेला गया। जिसमें जेल प्रशासन ने बंदियों की टीम को हरा दिया। 
विज्ञापन
काशी की मुनीता ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के मैदान से शुरू की प्रतियोगिता की तैयारी

विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में बढ़नी खुर्द निवासी मुनीता प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रजत पदक प्रयागराज की रेशमा ने जीता है।

वाराणसी एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि मुनीता ने हाफ मैराथन रेस वॉक 1 घंटे, 45 घंटे मिनट और पांच सेकंड में पूरा किया जबकि प्रयागराज की रेशमा पटेल ने एक घंटे 45 मिनट और 48 सेकंड में दौड़ पूरी की। बढ़नी खुर्द निवासी मुनीता फिलहाल बंगलूरू स्थित साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने खेल की शुरुआत सिगरा स्टेडियम से की थी।
विज्ञापन


2017 में जीता पहला पदक
मुनीता ने कक्षा नौवीं में पहली बार एथलेटिक्स के पर कदम रखा और पहले ही वर्ष 2017 में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों प्राथमिक से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक लगातार स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद उसका चयन भोपाल साई सेंटर में हो गया। मुनीता गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज मैदान पर अभ्यास करती थीं इसके बाद उनका चयन बंगलूरू साई सेंटर में हो गया। उनके पिता बिरजू प्रजापति मजदूरी करते हैं।

जेल प्रशासन व बंदियों के बीच हुआ मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
जेल प्रशासन ने बंदियों की टीम को तीन विकेट से हराया
शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को टी-12 क्रिकेट जेल प्रशासन (परफेक्ट मिशन) और बंदियों (कारागार परिवार) की टीम के बीच खेला गया। परफेक्ट मिशन के रामकरन यादव ने 17 गेंद में 45 रन की पारी खेल कारागार की टीम को तीन विकेट से हराया। मैच की शुरुआत से पहले वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

परफेक्ट मिशन क्रिकेट टीम के कप्तान मनीष दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (क्षेत्ररक्षण) करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कारागार की टीम के सलामी बल्लेबाज प्रखर मिश्रा और लक्ष्मीशंकर यादव ने पारी की शुरुआत की। विपक्षी टीम के गेंदबाज विकास ने पहला ओवर मेडन डाला। प्रखर मिश्रा ने 13 गेंदों पर 23 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद एक समय जेल की टीम लड़खड़ाती नजर आई। जेल वार्डन प्रेमचंद मौर्या ने मोर्चा संभाला और टीम को 12 ओवरों में 89 रन तक पहुंचाया और परफेक्ट मिशन टीम को 90 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट मिशन क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से 17 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले रामकरन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह बाल्दिया, अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।

विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ खुशी मनाते - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय तैराकी टीम में 50 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
मंडलीय तैराकी टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता में खेलेंगे। क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह के मुताबिक बालक वर्ग में 25 और बालिका वर्ग में 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। खिलाड़ियों की अंतिम सूची शनिवार को जारी की जाएगी। 1500 मीटर फ्री स्टाइल में सुमित कुमार बालिका में रिया पटेल और गायत्री, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कार्तिक साहनी और आकाश त्रिपाठी बालिका में श्वेता साहनी ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर बैक स्ट्रोक अदिति सिंह बालक वर्ग आदित्य मिश्रा पहले स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एसएचओ शिवाकांत मिश्र और विशिष्ट अतिथि डॉ. बीके मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता तैराकी संघ के सचिव शंभू प्रसाद, कनाई चंद, सत्यम शर्मा, रॉबिन, अभिषेक, प्रमोद आदि मौजूद रहे।  

स्केटिंग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सिगरा एनसीओई शूटिंग रेंज प्रतियोगिता के लिए तैयार
अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तैयार सिगरा स्टेडियम के शूटिंग रेंज में आधुनिक शूटिंग उपकरण इंस्टॉल कर दिए गए हैं। रेंज में आधुनिक ऑटोमेटिक टारगेट मशीनें लगाई गई हैं। इससे टारगेट का सही मूल्यांकन हो सकेगा। यहां 10 मीटर पिस्टल निशानेबाजी के लिए 30 ऑटोमेटिक टारगेट मशीनें और 50 मीटर निशानेबाजी के लिए 20 ऑटोमेटिक टारगेट मशीनें लगाई गई हैं। एनसीओई शूटिंग रेंज प्रतियोगिता के लिए तैयार है।  

10 मीटर स्टेकिंग में अपराजिता ने बाजी मारी
अस्सी घाट पर शुक्रवार सुबह रिदमिक स्केटिंग योगासन के अलावा प्रतियोगिता में को स्केटिंग करते हुए खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। स्केटिंग कोच एके अंसारी ने बताया कि इसमें 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बताया कि 20 मीटर स्केटिंग में विहान और बालिका वर्ग खुशी ने बाजी जबकि 10 मीटर में अपराजिता ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अन्य वर्गों में अरिजीत, मानवी, काव्या, सूर्यांश, मानस ने अलग-अलग वर्ग में हिस्सा लिया। इस मौके पर अमर अग्रवाल, श्याम केसरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।  
विज्ञापन

कुश्ती संघ अध्यक्ष के साथ सौरभ - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कुश्ती टीम से खेलेंगे जौनपुर के सौरभ
भारतीय कुश्ती संघ ने अंडर-20 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम जौनपुर के सौरभ यादव को जगह मिली है। सौरभ 79 किलो भारवर्ग में खेलेंगे। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जून से 5 जुलाई थाईलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम के मैनेजर कुश्ती कोच गोरखनाथ यादव, ग्रीको रोमन टीम का मैनेजर प्रबल प्रताप राय को बनाया गया है।  

बीएचयू खेल शिविर में प्रशिक्षण ले रहे 300 खिलाड़ी
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू के दो खेल मैदानों पर पांच खेलों का प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है। इसमें तीन प्रशिक्षण शिविर एंफीथियेटर मैदान में जबकि दो खेलों का आयोजन शिवाजी हॉल में हो रहा है। इसमें वॉलीबॉल, क्रिकेट, वेटलिफ्टंग, कुश्ती और बॉस्केटबॉल का शिविर लगाया गया है। इनमें करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें