योगाचार्य के कटऑफ में 20 अंक का फर्क योग से आचार्य कोर्स का कटऑफ 111 से 91 अंक पर आ गया है। ज्योतिष का कटऑफ 36 अंक तक नीचे 180 से 144 अंक पर आ गया है। एमए इंग्लिश में 207 से 11 अंक गिरकर 198 तक प्रवेश मिलेगा। एमए अर्थशास्त्र के तीसरे राउंड में 206 अंक पर दाखिले होंगे। एमए भूगोल में 169 अंक से 157 अंक, इतिहास से एमए का कटऑफ 199 से 148 के बीच है। हिंदू स्टडीज से पीजी के लिए 198 से 178 अंक यानी कि पहले और तीसरे राउंड के बीच में 20 अंकों का फर्क आ गया है। एमए हिंदी में मेन कैंपस 179 अंक और वसंता कॉलेज में सबसे कम 103 अंक गया। मास कॉम में 209 से 186 अंक तक प्रवेश मिल रहा है।