फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आठ खिलाडि़यों के नाम प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के क्षेत्र में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लक्ष्मण और रानीलक्ष्मी बाई पुरस्कार के लिए वाराणसी मंडल से आठ खिलाडि़यों के नाम प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा गया है। जिसमें एक चंदौली, दो जौनपुर और पांच खिलाड़ी बनारस के हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रिय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह के मुताबिक खेल निदेशालय लखनऊ की ओर खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार 2020 के लिए प्रदेश भर के खिलाडि़यों के आवेदन मांगे गए थे। जिसमें बृहस्पतिवार तक वाराणसी मंडल से छह खेलों के लिए आठ खिलाडि़यों का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिनमें बनारस से मुक्केबाजी, वुशू, रायफल शूटिंग के लिए एक-एक और कराटे के लिए आवेदन मिले। इसके अलावा चंदौली से एक आवेदन ताइक्वांडो के लिए मिला। जबकि तलवारबाजी और कराटे के लिए दो आवेदन जौनपुर से मिले। खिलाडि़यों के नाम का प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें