फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वरदेव मिश्र एकादश आठ विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनिष्कदेव गोरावाला की स्मृति में शनिवार को सिगरा स्टेडियम में 33वीं मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसके पहले दिन लीग मैच में ईश्वरदेव मिश्र एकादश ने लालजी एकादश को आठ विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए लालजी एकादश की टीम ने 18 ओवर दो गेंद में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके मुकाबले ईश्वरदेव मिश्र एकादश टीम ने सात ओवर दो गेंद में दो विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। 24 गेंदों पर तीन छक्के और सात चौके की मदद से नाबाद 60 रन का योगदान देने वाले अमित दत्त मैने ऑफ दी मैच चुने गए। 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली मीडिया क्रिकेट प्रतियोगित में कुल छह टीम हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम को लीग के दो मुकाबले खेल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा।
रविवार को अगला मैच गर्दे एकादश बनाम विद्या भास्कर एकादश बीच होगा। प्रतियोगिता शुभारंभ पर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, नगर निगम के उपसभापति नरसिंह बाबा, अजीत सिंह बग्गा, पुनीत जायसवाल, गौरव कपूर, डॉ एसके पाठक, डॉ सुनील, डॉ अर्जुन, किशोरचंद गोरावाला समेत, चिकित्सा, खेल एवं समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े शहर के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें