फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज अर्जुन ने अभ्यास के लिए पीएम-सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की वजह से खिलाड़ी अपने घर में ही अभ्यास करने में लगे हैं। छोटा लालपुर के नन्हे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुन को घर में भी अभ्यास करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल जिस अपार्टमेंट में अर्जुन रहते हैं, उसी बिल्डिंग की छत पर वह अपनी तीरंदाजी का अभ्यास करते थे। लेकिन बीते 20 दिनों से छत पर जाने वाले गेट पर सोसायटी की ओर से ताला लगा दिया गया है और चाबी चौकीदार के पास जमा कर दी गई है। पहले एक चाबी अर्जुन के पिता के पास रहती थी।
विज्ञापन

रविवार को अर्जुन और उनके पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मदद की गुहार लगाते हुए सोसायटी के कुछ लोगों पर अभ्यास में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर अपार्टमेंट के सदस्य प्रदीप सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि चाबी चौकीदार के पास रखी गई है। जिस किसी को जरूरत है गेट पर गार्ड से ले सकता है। किसी को मना नहीं है। सोसायटी के किसी सदस्य की ओर से अभ्यास में बाधा पहुंचाने का कोई सवाल ही नहीं है। तीन साल की उम्र से तीरंदाजी भाग्य आजमाने वाले अर्जुन ने छह साल की उम्र से 2017 में राष्ट्रीय प्रतियोगीतों में चार स्वर्ण पदक और दो रजत एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें