फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्पाइसजेट की वाराणसी–पुणे फ्लाइट लेट, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के देरी से आने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। नाराज यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द उड़ान की मांग की। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-526 को वाराणसी से पुणे के लिए दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन ऑपरेशनल कारणों से विमान निर्धारित समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका। इसके कारण यात्रियों को कई घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा करते हुए एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। एयरलाइन कर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया और देरी का कारण ऑपरेशनल बताया। अधिकारियों के अनुसार, विमान शाम करीब 7 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई और फ्लाइट रात करीब 8:30 बजे पुणे के लिए रवाना होने की तैयारी की गई। इधर, नाराज यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक यात्री एयरलाइन कर्मियों से गेट नंबर बदलने और उड़ान में देरी का कारण पूछते हुए नजर आ रहा है। इस पर एयरलाइन कर्मी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें