फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर से शुरू होगी वाराणसी से हैदराबाद के लिए स्पाइसजेट की विमान सेवा

Sat, 21 Sep 2019 06:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा 27 अक्टूबर से हैदराबाद के लिए शुरू हो रही है। इससे वाराणसी सहित के आसपास के जिलों में रहने वालों लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही कारोबार में भी तरक्की देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 635 से वाराणसी से 1:20 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी और हैदराबाद एयरपोर्ट पर 3:55 बजे पहुंचेगी।

उसके बाद वही विमान एसजी 422 बनकर हैदराबाद से 11:05 बजे उड़ान भरकर 12:50 वाराणसी पहुंचेगा। यह विमान सप्ताह में हर दिन संचालित होगा। इस विमान सेवा शरू होने से बिजनेस मैन, डॉक्टर, स्टूडेंट्स और पूर्वांचल के लोगों के लिए सहूलियत मिलेगी। त्योहार को भी देखते हुए इस विमान सेवा को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाराणसी से हैदराबाद के लिए तीन विमान सेवा अभी जारी हैं, जो कि एक स्पाइसजेट और दो इंडिगो विमान कंपनी द्वारा संचालित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें