फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का दौराः सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम आज आएगी बनारस 

Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर के वाराणसी दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी शहर पहुंचेंगे। दौरे के कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचकर टीम लौट जाएगी। दीपावली के बाद एसपीजी की टीम फिर आएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसपीजी की टीम हरहुआ और रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेगी और सुरक्षा के इंतजाम परखेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपीजी की टीम आने के बाद सबसे पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

बैठक में कार्यक्रम स्थल के बारे में कार्ययोजना जानेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए बनाए गए हेलीपैड की भी जांच करेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में सड़क मार्ग से जाने वाले रास्ते का के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, संबोधन के लिए बनने वाले मंच व उसके निर्माण की भी जांच होगी। सुरक्षा के मद्देनजर लोकल खुफिया एजेंसी के साथ ही इंटेलिजेंस समेत सभी खुफिया एजेंसियों ने सूचना इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

दिवाली बाद तैयारी देखने आ सकते हैं मुख्यमंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम मोदी के आगमन से पहले तैयारियां देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ सकते हैं। दीपावली के बाद मुख्यमंत्री जिले में पूरी हो चुकी परियोजनाओं की समीक्षा के साथ उनका फिर निरीक्षण भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद मुख्यमंत्री ने वाराणसी के अधिकारियों से पूरी हो चुकी परियोजनाओं के संबंध में बातचीत की है। मुख्यमंत्री 28 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। स्थलीय निरीक्षण के दौरान ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन के बारे में जानकारी दी थी।

उधर, बीएचयू की सुंदर बगिया में बन रहे महामना मालवीय कैंसर संस्थान का रविवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। कैंसर संस्थान का काम एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें