फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPG का ग्रैंड रिहर्सल आज: कल आएंगे PM, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

Fri, 18 Nov 2022 09:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में तमिल संगमम के उद्घाटन में आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जा रही है। मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग के साथ ही फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक और लापरवाही न हो इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीएचयू परिसर को एसपीजी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर एसपीजी, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर मातहतों को निर्देशित किया। वहीं, सुरक्षा में तैनात रहने वाले अधिकारियों को पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक सभागार में ब्रीफ किया। उधर, एसपीजी की एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू परिसर तक ग्रैंड रिहर्सल शुक्रवार को होगी। एंफीथिएटर मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वाड ने कार्यक्रम स्थल की छानबीन की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में तमिल संगमम के उद्घाटन में आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जा रही है। मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग के साथ ही फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और बीएचयू प्रशासन के संग सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

उधर, ट्रैफिक सभागार में बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में ब्रीफ किया गया। यह तय हुआ कि किसी को भी बैरिकेडिंग के बाहर नहीं आने दिया जाए। किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर बगैर पास के पहुंचने पर पाबंदी है। वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बीएचयू में प्रवेश और निकास के सभी द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

विज्ञापन

वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
टच एंड गो आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डमी फ्लीट का एसपीजी अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को रिहर्सल किया जाएगा। वायुसेना के हेलीकाप्टर से टच एंड गो होगा।  बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू स्थित हेलीपैड तक का एसपीजी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

खंगाले गए होटल, गेस्ट हाउस
बीएचयू, लंका, चितईपुर, हाईवे से सटे होटलों, गेस्ट हाउस को खंगाला रहा है। पुलिस टीम होटलों, गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों का ब्योरा जुटा रही है। वहीं, संचालकों को कड़ी हिदायत दी है कि बगैर आईडी के किसी को भी होटल में नहीं ठहराया जाए। सीसी कैमरे की फुटेज क्रियाशील रहे। आगंतुक रजिस्टर में हर आने व जाने वालों का नाम दर्ज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें