आजमगढ़ में शनिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर उतारने पर एसपीजी ने रोक लगा दी है।
एसपीजी की माने तो प्रधानमंत्री जिस एयर रूट से आते हैं उस पर उनके आने से चार घंटे पहले और जाने के दो घंटे बाद तक उड़ान प्रतिबंधित रहती है। इसके बाद भी इसी रूट पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने और सीधे मंदुरी हवाई पट्टी पर उनके हेलीकॉप्टर के लैंड करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी एसपीजी के पास पहुंचने पर उसने सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर के उतरने पर आपत्ति लगा दी। अब जिला प्रशासन उनका हेलीकॉप्टर कहां उतारे इसके लेकर उसके हाथ-पांव फूले हुए हैं।
देर शाम तक मामले में उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे जा रहे थे। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकॉप्टर होंगे, जिसमें वाराणसी से ही सीएम और संभवत: राज्यपाल भी सवार होंगे।