घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस चालक को वाहन से नीचे उतार लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों का आरोप था कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और चालक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।