फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार: दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग घायल, हालत गंभीर; भदोही से आ रहे थे बनारस

Sat, 13 Jun 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Accident Varanasi: भदोही से दुल्हन की विदाई कर लौट रही कार वाराणसी-भदोही मार्ग पर नेवादा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा, दुल्हन, चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार गुरुवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी-भदोही मार्ग पर कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी शहर के चांदपुर चौराहे से बारात भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र स्थित बरदहा गांव गई थी। विवाह की रस्में पूरी होने और दुल्हन की विदाई के बाद बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान नेवादा गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ी में मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को कार से निकालकर जनसा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में कार चालक अभिषेक कुमार (25), दूल्हा सनी कुमार (25) पुत्र राजेंद्र, दुल्हन पूजा सानिया (23), दूल्हे की मामी कमलावती देवी (65) निवासी जलालपुर, मिर्जापुर तथा दूल्हे की बहन काजल (20) शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें