ज्ञानपुर विधायक से मेरी कोई रिश्तेदारी नहीं: रवींद्र
भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि विजय मिश्र से उनकी दूर-दूर तक कोई रिश्तेदारी नहीं है। कहा कि मैं और मेरा परिवार ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहा है। ज्ञानपुर विधायक इस तरह की बयानबाजी कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि अगर उनकी हमारे साथ कोई रिश्तेदारी हो तो उसे बताएं। उन्होंने जोड़ा कि ज्ञानपुर विधायक ने हमारी कभी कोई मदद भी नहीं की। कहा कि अवैध खनन के खिलाफ हमारी मुहिम चलती रहेगी।
उनकी रिश्तेदारी में मेरे बहनोई की ससुराल: विजय
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि भदोही विधायक हमारे रिश्तेदार हैं। शायद वह भूल रहे हैं कि जगापुर गांव में जिस घर में उनकी रिश्तेदारी है, उसी घर में मेरे बहनोई की ससुराल है। कौलापुर में भी उनकी रिश्तेदारी है। इस नाते भी वह हमारे रिश्तेदार हुए। रही बात मदद करने की तो त्रिपाठी जी को यह भली प्रकार पता है कि हमने कहां-कहां उनकी मदद की है। जब जरूरत होगी, सार्वजनिक कर देंगे।