फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरकारी अस्पतालों मे विशेषज्ञ की दरकार, मरीज लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष
विज्ञापन

अस्पतालों में गुर्दा, हृदय, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित कई पद खाली
जिला महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ही नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है, लेकिन यहां की हकीकत अलग है। जांच के लिए सुविधाओं की बात तो दूर जिले के सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति की दरकार है। इसमें दीनदयाल, मंडलीय अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट की कमी है, वहीं जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में तो स्त्री रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं।
बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम हेल्थ फॉर ऑल यानी सबके लिए स्वास्थ्य रखी गई है। जिले में अगर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के खाली पदों पर तैनाती हो जाए तो मरीजों को ओपीडी से लेकर वार्ड तक बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का दावा, बढ़ रहीं सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल दर साल स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बढ़ोतरी के साथ ही जांच की नई मशीन भी मंगवाई गई। पांच जगहों पर नए एफआरयू का संचालन भी शुरू हुआ। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इस समय 307 की जगह स्वास्थ्य उपकेंद्र बढ़कर 316 पहुंच गए हैं। सभी को हेल्थ वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया जाना है, इसमें 225 तैयार हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक एमएनसीयू वार्ड, ग्रामीण क्षेत्र में 75 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नगर क्षेत्र में 48 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहे हैं।

शास्त्री अस्पताल रामनगर
विशेषज्ञ स्वीकृत पद खाली पद
फिजिशियन 2 1

रेडियोलॉजिस्ट 2 1
ईएमओ 4 4

बाल रोग 2 2
नेफ्रोलॉजिस्ट 1 1

प्लास्टिक सर्जन 1 1
कार्डियोलाजिस्ट 1 1

कुल 32 पद में 14 खाली


मंडलीय अस्पताल

विशेषज्ञ स्वीकृत पद खाली पद
फिजिशियन 3 2

एनेस्थेसिस्ट 3 2

रेडियोलॉजिस्ट 3 3
बाल रोग 3 1

चेस्ट फिजिशियन 3 3
सर्जन 3 1

नेफ्रोलॉजिस्ट 1 1
प्लास्टिक सर्जन 1 1

कुल 48 पद में 19 खाली
जिला महिला अस्पताल
विशेषज्ञ स्वीकृत पद खाली पद
स्त्री रोग 6 5

रेडियोलॉजिस्ट 1 1
एनेस्थेसिस्ट 4 2

अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट 2 1
कुल 19 पद में 12 खाली
पैरामेडिकल स्टाफ

स्टाफ नर्स 40 14
सिस्टर 10 6

मैटर्न 2 2
चतुर्थ श्रेणी 80 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें