संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंडों पर कराए जा रहे कार्यों की बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदी योजना, मिशन अंत्योदय, गोबर से पेंट बनाने वाले प्लांट के कार्यों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने गोबर-पेंट प्लांट परियोजना के ब्लॉक मिशन प्रबंधक राकेश भारती पर कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त करने को कहा।
सीडीओ ने टीआरआईएफ संस्था के जिला प्रबंधक से कहा कि विकास खंड आराजीलाइन का सर्वे का कार्य दो दिन में पूरा कराएं। साथ ही कार्यों की धीमी प्रगति पर पूरी टीम पर कार्रवाई करते हुए मुख्यालय वापस भेजने को कहा। शुक्रवार को इन सभी मुद्दों पर पुन: बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने को कहा।