फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से दो दिन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे गोरखपुर और बलिया से वाराणसी सिटी और बनारस रेलवे स्टेशन पर आने वालों को बड़ी सहूलियत होगी। जिले में 8 से 10 जून तक चलने वाली परीक्षा के लिए 1,32,192 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05112 बनारस-बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन बनारस से रात 10.45 बजे चलकर बलिया रात 1.45 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05149/05150 वाराणसी सिटी से शाम 7.30 बजे चलकर गोरखपुर रात 2.15 बजे पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें