फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के सभी 100 वार्डों में खोजी जाएंगी सरकारी जमीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के सभी 100 वार्डों में नगर निगम की ओर से नए सिरे से सर्वे होगा। इस दौरान यहां सरकारी जमीनों की तलाश कर सूची तैयार की जाएगी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षदों को भी दी जाएगी। इन जमीनों को कब्जे में लेने का निर्णय सदन में हो चुका है। इन जमीनों पर बरात घर, कम्युनिटी सेंटर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों शहरी सीमा में शामिल किए गए 86 गांवों का सर्वे कराया था। इस सर्वे के दौरान लगभग 79 गांव ऐसे मिले हैं, जहां पर 900 बीघा सरकारी जमीनों पर कब्जा था। लंबे वक्त से ग्राम सभाओं का वर्चस्व होने के कारण लोगों ने मनमाने तरीके से इस पर अपना कब्जा करके रखा था। इसे अब खाली कराया जा रहा है। नगर निगम ने फुलवरिया, कैंट, मालगोदाम, सुसवाही, पिसौर, लालपुर, पहाड़िया, डोमरी सहित कई इलाकों में जमीनों को कब्जे में लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें