हमारी सरकार अब तक एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री भी उसी मार्ग पर चल रहे हैं। आज माफिया, गुंडा, अपराधी या तो जेल में हैं या राज्य से बाहर चले गए। योगी सरकार ने कठिन परिश्रम से यूपी को विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है। अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के मार्ग पर अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। बहुसंख्यक हिंदुओं के हितों की अनदेखी हो रही है। वहां की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।
लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप जय श्री राम बोलते हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य
बेल्थरारोड में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि वह सभी की भावनाओं का यथोचित सम्मान करें। लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप प्रणाम, जय श्री राम, नमो बुद्धाय आदि बोलते हैं। इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। कहा, योगी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में 15 लाख लोगों को नौकरी देकर रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को मौर्य पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, अखिलेश यादव को अपनी सरकार का जंगलराज और गुंडाराज याद आ रहा है। स्पष्ट किया कि योगी राज में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए मौर्य ने कहा कि राहुल को मोदी सरकार पर प्रहार करने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए। देश की जनता चुनाव में योग्य और अयोग्य को लेकर फैसला कर चुकी है।