फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेग्युलर के साथ स्पेशल ट्रेन भी हो रही लेट, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे की ओर से जगह-जगह ट्रैक मेंटेनेंस सहित अन्य कार्यों की वजह से कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से भी राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि दिल्ली और मुंबई से आने वाली नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे में इन दिनों दोहरीकरण, ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण सहित कई कार्य अलग-अलग रूटों पर चल रहे हैं। इसके कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से मुंबई से वाराणसी आने वाली ट्रेनें अधिक विलंब से चल रही हैं। इस बीच दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल, जिसे 14 जून की रात 9:45 बजे पहुंचना था, वह 6 घंटे 30 मिनट की देरी से आई।
इसके अलावा 22177 महानगरी एक्सप्रेस भी रविवार को 4 घंटे की देरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना हुई। इस वजह से बनारस आने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इस ट्रेन के 15 जून को सुबह 8:30 बजे तक पहुंचने की संभावना है। बनारस स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को उत्तरहटा से आलमनगर स्टेशन के बीच डायवर्ट किया गया। इस वजह से यह ट्रेन भी लखनऊ तक आधे घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन



नौ दिन तक डायवर्ट रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बनारस से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 23 जून तक उत्तरहटा, ट्रांसपोर्टनगर और आलमनगर मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा बनारस से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 15119 तथा देहरादून से बनारस आने वाली ट्रेन संख्या 15120 को भी 14 से 23 जून तक उत्तरहटा, ट्रांसपोर्टनगर और आलमनगर रूट से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें