फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: वाराणसी होकर हर रविवार को बड़ोदरा तक जाएगी स्पेशल ट्रेन, होली के बाद बढ़ती भीड़ के चलते की गई व्यवस्था

Thu, 12 Mar 2026 08:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: होली के बाद परदेसी लौटने लगे हैं। ऐसे में पूर्वांचल से दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें मऊ से बड़ोदरा के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन हर रविवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी। यह ट्रेन बड़ोदरा से 14, 21 और 28 मार्च को तथा मऊ से 15, 22 और 29 मार्च को चलाई जाएगी।

विज्ञापन


होली विशेष ट्रेन का ठहराव आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) में होगा। ट्रेन नंबर 09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 14, 21 और 28 मार्च को हर शनिवार बड़ोदरा से शाम 7 बजे चलकर गोधरा, रतलाम पहुंचेगी। यहां से दूसरे दिन सुबह 2:45 बजे कोटा, बयाना, ईदगाह (आगरा), कानपुर सेंट्रल से 11:42 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) में 1:20 बजे होते हुए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर शाम 7:05 बजे आएगी। 

यहां से छूटकर मऊ रेलवे स्टेशन पर रात 8:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22 और 29 मार्च को मऊ से रात 11:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन रात 1:10 बजे आएगी। यहां से विभिन्न स्टेशनों को होते हुए तीसरे दिन वडोदरा रात 12:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में ऑनलाइन जुआ संचालन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


औड़िहार–सारनाथ ट्रेन का संचालन 12 मार्च से 15 मई तक
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05163/05164 औड़िहार–सारनाथ–औड़िहार डेमू विशेष ट्रेन का संचालन 12 मार्च से 15 मई तक किया गया है। ट्रेन नंबर 05163 औड़िहार–सारनाथ डेमू विशेष ट्रेन औड़िहार से दोपहर 12:35 बजे चलकर सिधौंना रामपुर हाल्ट से 12:43 बजे, रजवाड़ी से 12:53 बजे, कादीपुर से दोपहर 1:04 बजे छूटकर सारनाथ 1:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सारनाथ से 1:50 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए औड़िहार स्टेशन पर दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें