त्योहारों के इस मौसम में अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से 26 अक्तूबर तक प्रत्येक गुरुवार को छह ट्रिप में चलाई जाएगी।
ट्रेन रात 11:55 बजे हावड़ा से चलेगी और शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वाराणसी में ट्रेन शुक्रवार सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 पर रवाना होगी।
जम्मूतवी से स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से 28 अक्तूबर के मध्य प्रत्येक शनिवार को छह ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन रात 8:10 बजे जम्मूतवी से चलेगी और सोमवार सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसका वाराणसी में आगमन रविवार शाम 6:45 बजे व प्रस्थान 6:55 बजे होगा। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे शिवेंद्र शुक्ला ने दी है।