फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीरों के लिए आजमगढ़ से स्पेशल ट्रेन: 24 से 26 नवंबर तक वाराणसी के लिए चलेगी ट्रेन

Fri, 25 Nov 2022 05:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़

सार

वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में 16 नवंबर से छह दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चल रही है। जिसके लिए आजमगढ़ जनपद से प्रतिभागी 24 से 26 नवंबर तक परीक्षा में भाग लेंगे। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक विशेष गाड़ियों के संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
train demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व में हुए बवाल और भारी भीड़ से सबक लेते हुए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रेलवे ने नई ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। इस ट्रेन का संचालन आजमगढ़ से वाराणसी के बीच किया जा रहा है। ऐसे में यह ट्रेन मऊ को जोड़ेगी। इसके अलावा यह ट्रेन कई प्रमुख क्षेत्रों में स्टेशनों को जोड़ेगी ताकि उनका संचालन शुरू होने से अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ और अराजकता का आलम न होने पाए।
विज्ञापन

वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में 16 नवंबर से छह दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चल रही है। जिसके लिए आजमगढ़ जनपद से प्रतिभागी 24 से 26 नवंबर तक परीक्षा में भाग लेंगे। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक विशेष गाड़ियों के संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस बार सेना भर्ती के लिए अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़ से वाराणसी के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बताया कि अग्निवीर स्पेशल ट्रेन क्रमांक - 05115 आजमगढ़-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन 24 से 26 नवंबर तक दोनों दिशाओं से चलाई जाएगी। 24 नवंबर को स्पेशल ट्रेन 05115 आजमगढ़ से 17.30 बजे रवाना हुई जो  21.30 बजे वाराणसी पहुंची। वहीं 05116 वाराणसी से रात 23:00 बजे चलेगी और सुबह तीन बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें