फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस ने की लेखपाल की पिटाई: धरने पर बैठे कर्मचारी बोले-'आए दिन करते हैं ऐसा दुर्व्यवहार

Fri, 25 Nov 2022 02:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में पुलिस ने मंदिर के लेखपाल पद पर नियुक्त राम दास को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद लेखपाल का मेडिकल कबीर चौरा अस्पताल में हो रहा है। मारपीट से अक्रोशित कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस की जबरदस्ती बहुत बढ़ गई है। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस ने की लेखपाल की पिटाई, धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शुक्रवार की दोपहर उस समय विवाद हो गया जब एक सिपाही जबरन निकास द्वार से अपने कुछ खास लोगों को बाबा के दरबार में प्रवेश कराने लगा। जानकारी होने के बाद मौके पर तैनात लेखपाल ने आरोपित सिपाही को टोका तो वह हमलावर हो गया और लेखपाल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सिपाही की अराजकता की जानकारी होने के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए और एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मारपीट में घायल लेखपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया  गया। 

विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया  कि  काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस की जबरदस्ती बहुत बढ़ गई है, जिसके चलते मंदिर कर्मचारियों या भक्तो का सम्मान बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है। आए दिन श्रद्धालु और कर्मचारी इनके दुर्व्यवहार का शिकार होते हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें