फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना एसी कोच जोड़े ही पटना से 220 किमी दूर PDDU पहुंची स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नहीं मिली सीट; परेशानी

Sat, 04 Apr 2026 06:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: डाउन 09344 स्पेशल ट्रेन में बी-6 एसी कोच ही नहीं जोड़ा गया था। इस ट्रेन में सीट के लिए यात्री भटकते रहे। पीडीडीयू जंक्शन से आनन-फानन में कोच जोड़ा गया फिर यात्रियों को अपनी सीट पर बैठाया गया।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन में यात्रियों ने जताई नाराजगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: पटना से डॉ. आंबेडकर नगर जा रही डाउन 09344 स्पेशल ट्रेन में शनिवार को अजीब वाकया हुआ। इस ट्रेन में बी-6 एसी कोच ही नहीं जोड़ा गया। बिना एसी कोच के ही स्पेशल ट्रेन पटना से 220 किलोमीटर दूर पीडीडीयू जंक्शन पहुंच गई। वहीं पटना में इस ट्रेन में सवार बी-6 के यात्री अपनी सीट के लिए भटकते रहे। आनन-फानन में पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर उसमें एसी कोच जोड़ा गया। यात्रियों को उसमें बैठाया और उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन




पटना से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार की भोर में 3:30 बजे पटना जंक्शन से खुली। इसके पहले ट्रेन के बी-6 कोच में रिजर्वेशन कराने वाले यात्री जब ट्रेन पर सवार होने पहुंचे तो उन्हें कोच ही नहीं मिला। सिग्नल होने पर ट्रेन खुलने लगी तो यात्री दूसरे कोच में सवार हो गए। यात्री एक कोच से दूसरे कोच में भ्रमण करते रहे। ट्रेन खुलने के बाद पटना से कंट्रोल को सूचना दी गई कि ट्रेन में बी-6 कोच नहीं जोड़ा गया है। 

विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

इस कोच में पीडीडीयू जंक्शन से भी 21 यात्रियों को सवार होना था। सूचना मिलते ही पीडीडीयू मंडल के रेल अधिकारी सक्रिय हो गए। वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग, कैरेज विभाग के अधिकारियों ने आनन- फानन नया कोच जोड़ने को निर्णय लिया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े 7 घंटे की देरी से सुबह 09:19 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसीएम मनीष कुमार, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ, जीआरपी की टीम पहुंच गई। 

यहां इंजन के बगल में एक नया एसी कोच बी-6 के नाम से जोड़ा गया। इसमें यात्रियों को बारी बारी से बैठाया गया। यहां कोच अटेंडेंट, सभी सीट के लिए चादर, कंबल और तकिया उपलब्ध कराया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। सीट मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके पूर्व पटना से पीडीडीयू आने तक लगभग तीन घंटे तक यात्री इस कोच से उस कोच में यात्री भटकते रहे और रेलवे की इस लापरवाही को कोसते रहे।
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से पटना से एक एसी कोच स्पेशल ट्रेन में नहीं जुड़ सका था। सूचना मिलते ही पीडीडीयू जंक्शन पर नया कोच जोड़ा गया। सभी यात्रियों को उनके सीट पर बैठाया गया। यात्रियों को संतुष्ट कर यहां से रवाना किया गया। - विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें