फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: दालमंडी में पैदा हुए थे शायर आगा हश्र, यहीं है उनकी कुंडली; चचेरे पौत्र ने सहेज रखी हैं उनकी यादें

Sat, 08 Nov 2025 06:15 PM IST
प्रगति चंद अनिरुद्ध पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी के गोविंद कलां में शायर और नाटककार आगा हश्र पैदा हुए थे। उनकी तमाम वस्तुएं यहां सहेजकर रखी गई हैं। यहीं पर फारसी में लिखी उनकी जन्म कुंडली भी है। 
विज्ञापन
आगा हश्र कश्मीरी का दालमंडी स्थित आवास और जन्म कुंडली दिखाते पौत्र आगा नेहाल व आगा हश्र। -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी के चौड़ीकरण का काम करीब-करीब शुरू हो चुका है। ऐसे में वह याद आ रहे हैं जिनकी महक इस गली में घुली हुई है। इस गली की चौखट पर पहुंचते ही बहती हवा में गजल की कुछ पंक्तियां सुनाई देती हैं। ऐसा लगता है कि कोई पलंग पर लेटे बेबसी में गुनगुना रहा हो, याद में तेरी जहां को भूलता जाता हूं मैं, भूलने वाले कभी तुझको भी याद आता हूं मैं...। गजल की यह पंक्ति आगा हश्र कश्मीरी की है, जिन्हें उर्दू का शेक्सपीयर कहा जाता था। आगा हश्र इसी दालमंडी के गोविंद कलां में ही पैदा हुए थे।

विज्ञापन


आज भले ही वे इस दुनिया से चले गए हों लेकिन गोविंद कला स्थित उनके पैतृक आवास की पहली मंजिल के एक कमरे में उनकी यादें उनके चचेरे पौत्र ने सहेज रखी हैं। एक मच्छरदानी वाली पलंग की ओर इशारा करके उनके पौत्र आगा नेहाल अहमद शाह बताते हैं कि इसी पर दादा जी सोया करते थे। पलंग को देखते ही ऐसा लगेगा कि है कोई लाचार वृद्ध दर्द भरी आवाज में दालमंडी को टूटता देख बुदबुदा रहा हो, धुंधला सा तसव्वुर है कि दिल भी था यहां, अब तो सीने में फकत इक टीस सा पीता हूं...। पलंग के पास शानदार नक्काशीदार लकड़ी की चमचमाती उनकी आलमारी है। इसमें पुराने रिसाले (पत्रिकाएं), किताबें, कुछ पांडुलिपियां रखी हैं। आगा नेहाल उनका निकाहनामा भी दिखाते हैं जो 1917 का है। इसमें तमाम गवाहों के साथ आगा हश्र के भी दस्तखत हैं।

इसे भी पढ़ें; Dalmandi Varanasi: दालमंडी में 10 दिन बाद फिर चला प्रशासन का हथाैड़ा, रोका गया रास्ता; फोर्स तैनात

विज्ञापन

आगा कमाल - फोटो : अमर उजाला
1879 में गोविंद कलां में हुआ था आगा हश्र का जन्म
आगा हश्र का जन्म अप्रैल 1879 को दालमंडी के गोविंद कलां में हुआ था। उनके पिता आगा गनी शाह अपने मामा के बुलाने पर कश्मीर से बनारस आए थे। वे कश्मीर में शाॅल का व्यापार करते थे। यहां भी अपने मामा के साथ उन्होंने वही व्यापार शुरू किया। बाद में उनके मामा ने अपनी बेटी से उनकी शादी कर दी। कश्मीरी मूल के होने के कारण वे अपने नाम के आगे कश्मीरी लगाने लगे।

रामापुरा स्थित जयनारायण इंटर काॅलेज में पढ़ने के साथ-साथ शायरी और नाटक की ओर उनकी रुचि बढ़ गई। पढ़ने में उनका मन नहीं लगा तो मुंबई चले गए। नाटक लिखने में उनकी दिलचस्पी थी ही, उन्हें मौका भी मिल गया। वे एक नाटक कंपनी में काम करने लगे। जहां वे नाटक लिखते और उसका मंचन करवाते। दर्शकों ने उनके नाटकों को पसंद किया और उनकी ख्याति बढ़ने लगी। उनके नाटकों की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि दर्शक उन्हें उर्दू का शेक्सपीयर कहने लगे।

इसे भी पढ़ें; Exclusive: दालमंडी में रहता था दाराशिकोह, यहीं थी पुरानी अदालत; काशी में सीखी थी संस्कृत; पढ़ें- अनसुने किस्से

शेक्सपीयर के कुछ नाटकों का उर्दू में किया अनुवाद

आगा हश्र ने शेक्सपीयर के कुछ नाटकों का उर्दू में अनुवाद भी किया। शहीद-ए-नाज, सैद-ए-हवस, सफद-ए-खून, ख्वाब-ए-हस्ती, यहूदी की बेटी उनके महत्वपूर्ण नाटक हैं। उनका नाटक यहूदी की बेटी बहुत चर्चित हुआ। वर्ष 1958 में इस पर हिंदी में फिल्म भी बनी जिसमें दिलीप कुमार, मीना कुमारी और सोहराब मोदी ने अभिनय किया। उन्होंने रामायण और महाभारत की कथाओं पर आधारित नाटक भी लिखे। ये नाटक काफी सराहे गए। इन्होंने शेर और गजल भी खूब लिखे। कम उम्र में ही 1935 में उनका लाहौर में निधन हो गया।
विज्ञापन

फारसी में लिखी जन्म कुंडली

साल 1879 में फारसी में लिखी गई नौ फीट सात इंच के कागज पर लिखी गई उनकी जन्मकुंडली सहेज कर रखी गई है। आगा कमाल बताते हैं कि यह कुंडली भारतीय ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौलवी मोहम्मद जफ्फार ने बनाई थी। आगा कमल बताते हैं कि कुछ लोग उनके जन्म के समय को लेकर विवाद करते हैं लेकिन यह कुंडली उनके विवादों को विराम लगाती है। फारसी में लिखी इस कुंडली से स्पष्ट होता है कि उस समय बहुत से मौलवी संस्कृत सीखकर संस्कृत ग्रंथों का अध्ययन करते थे और भारतीय ज्योतिष के आधार पर तमाम गणनाएं करते हुए कुंडलियां बनाते थे।
 
कुछ खास बातें
  • एमए और बीए (उर्दू) में उनके नाटक आज भी पढ़ाए जाते हैं।
  • आगा हश्र के दूसरे चचेरे पाैत्र आगा कमाल बताते हैं कि इनके नाटक सिल्वर किंग और रुस्तम सोहराब को उर्दू के बीए और एमए के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें