फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह बाबा की मूर्ति तोड़ी: पांच दिन पहले हुई थी स्थापना, ग्रामीणों ने चेताया; कहा- 24 घंटे में हो गिरफ्तारी

Sat, 08 Nov 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

यूपी के मऊ जिले में स्थापना के पांच दिन बाद ही डीह बाबा की मूर्ति तोड़ दी गई। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। चेताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीह बाबा की मूर्ति को तोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अलीनगर गांव में पांच दिन पहले स्थापित डीह बाबा प्रतिमा को बीती रात को मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को अगले 24 घंटे के अंदर इसे अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों द्वारा गांव के बाहर बने प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर में बने डीह बाबा की प्रतिमा को तोड़कर नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

सूचना मिली तो मौके पर जाकर ग्रामीणों ने देखा तो डीह बाबा की मूर्ती टूटी पड़ी है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, राजेश दुबे, विनोद सिंह, हरेद्र सिंह, सुख सागर तिवारी, राहुल सिंह, निर्भय तिवारी, राजदेव तिवारी, शत्रुघ्न सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर पहुंचे सरायलखंसी थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया है। साथ ही यह आश्वासन दिया कि अराजक तत्वों की जल्दी ही गिरफ्तार होगी। 

इस मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर एसओ सरायलंखसी पंकज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसको लेकर पुलिस टीम द्वारा मनबढ़ों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें