फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की विशेष सुविधा, वाराणसी होकर जाएगी स्पेशल वंदे भारत

Fri, 28 Mar 2025 12:15 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रा करने वालों के लिए अब अच्छी खबर है। इस बार रेलवे ने स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है। जिससे एसी के साथ हाई स्पीड की सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त सुविधा से सफर आसान होने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @PIB_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 02270/69 छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचालन 27 मार्च से 26 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को 27 फेरों के लिए संचालित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


वंदे भारत विशेष गाड़ी 27 मार्च से 26 अप्रैल तक लखनऊ से चलकर 6.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। छपरा से चलकर 2.35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। अपने आप में खास सुविधा उन यात्रियों के लिए शुरू की जा रही है जो गर्मी की छुट्टियों को लेकर रेल यात्रा को परेशानी भरा मानते थे। अब उन्हें एसी हाईस्पीड ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें