महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांच जिलों के कॉलेजों में विशेष परीक्षा तीन पाली में करवाई जाएगी। इसमें सभी जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। छह अक्तूबर से शुरू होने वाली परीक्षा अवकाश के दिनों में भी होगी। इसमें पांचवें, छठे सेमेस्टर के अनुत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, गंगापुर और एनटीपीसी परिसर के साथ ही वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के बीए, बीएससी, बीकॉम ऐसे छात्र जो पांचवें, छठे सेमेस्टर की परीक्षा में फेल हो गए हैं। उनके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद परीक्षा शुल्क बाउचर और परीक्षा फार्म 27 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा छह अक्तूबर से तीन पाली में करवाई करवाई जाएगी। हर जिले में एक परीक्षा केंद्र ही बनेगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है, ऐसे में परिसर के छात्रों की परीक्षा वाराणसी जिले के किसी महाविद्यालय में करवाई जाएगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।