बीएचयू के कला संकाय के कला और पर्यटन इतिहास विभाग में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। अर्थ एनर्जी एक्सप्लोरर्स के संस्थापक माइकल बुजेक ने भारतीय मंदिरों में ऊर्जा रेखाओं पर अपने शोध को साझा किया। बताया कि बनारस का आध्यात्मिक धरोहर पर्यटन को नई दिशा दे सकती है। पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में अनुमेत कौर और आशी पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। एशिका यादव और पूनम सैनी ने दूसरा, हर्ष कुमार मौर्य और निशु तीसरे स्थान पर रहे। थाईलैंड से आए पैट्रिक ने औषधीय पौधों से एरोमा थेरेपी दिखाई। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति राणा, डॉ. पीएस राणा, डॉ. शैलेंद्र मौजूद रहे।