नीले रंग की ब्लेजर और टाई में होंगे 'स्पेशल 400'
सभी को बनारस के महत्वपूर्ण स्थानों और यहां की खासियत से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। यातायात और भीड़ प्रबंधन के साथ ही ड्यूटी के दौरान स्मार्ट वर्किंग के बारे में भी बताया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उन्हें नीले रंग की ब्लेजर और टाई पहननी होगी।
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस प्रदेश, देश और दुनिया में एक अच्छा संदेश देगी। जी-20 सम्मेलन की बैठकों के दौरान वाराणसी के पुलिस कर्मी अपने कुशल व्यवहार और बेहतर कामकाज से विदेशी मेहमानों को एक अच्छा अनुभव देंगे।
कोरोना महामारी के बाद कार्डियक अरेस्ट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर जी-20 सम्मेलन की बैठकों में ड्यूटी के लिए चिह्नित पुलिस कर्मियों को कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण विशेष रूप से दिया जा रहा है। डॉ. शिव शक्ति द्विवेदी पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण देते हैं। फिर, अपने सामने ही देखते भी हैं कि सही तरीके से सीपीआर देने में पुलिस कर्मी दक्ष हो गए हैं या नहीं।